सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saplings planted on the death anniversary of Syama Prasad Mukherjee.

Shahjahanpur News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted on the death anniversary of Syama Prasad Mukherjee.
विज्ञापन
खुदागंज। भारतीय जनसंंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को नवादा दरोबस्त के ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस दौरान बोतल ब्रश, अमरूद, आंवला आदि कई प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए हमेशा धारा 370 का विरोध किया। ऐसे महापुरुष की स्मृति में सभी को पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित कुमार ने पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सबसे प्रभावी माध्यम है। संचालन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने भी डॉ. मुखर्जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय सिंह, सईद हुसैन, सतीश गौतम, सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. रेनू पांडेय, डॉ. सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed