सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   General Studies and Mathematics Questions Proved Troublesome

Shahjahanpur News: सामान्य अध्ययन और गणित के सवालों ने किया परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
General Studies and Mathematics Questions Proved Troublesome
सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा दूसरे दिन 13 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र सामान्य रहा।
Trending Videos

रविवार को परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह नौ बजे ही अभ्यर्थी पहुंच गए थे। विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने सूची में अपना क्रमांक देखा। इसके बाद तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में पहली पाली में दस से 12 बजे तक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे तो कुछ मायूस नजर अए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी कठिन आए थे। इसे हल करने में काफी समय निकल गया। वहीं कुछ ने बताया कि गणित के सवालों को घुमाकर पूछा गया। यह प्रश्न काफी कठिन लगे।
पहली पाली में पंजीकृत 4560 में 3453 अभ्यर्थी उपस्थित थे। जबकि 1107 गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 4560 के स्थान पर 3492 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 1068 ने परीक्षा से दूरी बना ली। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने केंद्रों का जायजा लिया।
--
प्रश्नपत्र सामान्य आया था। कुछ सवाल कठिन लगे, जिन्हें हल करने में दिक्कत आई। उम्मीद है कि बेहतर नंबर आएंगे।
-दुर्गेश यादव, कन्नौज
--------------
सामान्य अध्ययन के सवाल जटिल थे। जबकि गणित के सवालों को घुमाकर पूछा गया था। फिर भी प्रश्नपत्र को हल कर दिया।
-सुव्रत, कन्नौज

----
परीक्षा काफी बेहतर हुई है। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन लगे। बाकी सब सामान्य था। अधिकतर प्रश्न आसान लगने से समय ज्यादा नहीं लगा।
-सैयदा रुबाब फात्मा, बरेली
----------
सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी कठिन लगे। बाकी प्रश्न आसान थे। पड़ोसी जिले से आए हैं। ऐसे में आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
-आकाश कुमार, हरदोई

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

सैयदा रूबाब फात्मा निवासी बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed