सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls are soaring high on the wings of courage.

Shahjahanpur News: हौसले के पंखों से परवाज भर रहीं बेटियां

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girls are soaring high on the wings of courage.
वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाज की रुढि़वादी परंपराओं को तोड़कर जिले की बेटियों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। हौसले के जरिये बेटियों ने आसमान छूने का इरादा कर लिया है। उनकी तरक्की और कामयाबी से परिवार वालों का सीना भी गर्व से दौड़ा हुआ है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रस्तुत है ऐसी ही बालिकाओं की कहानी जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा का विषय बनीं।
Trending Videos

--
ऑटो चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, जीता स्वर्ण पदक
शहर के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी ऑटो चालक नदीम की बेटी निशा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ताइक्वांडो में प्रतिभा दिखाई है। उसने स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं। ताइक्वांडो कोच निशा अपने परिवार का सहारा भी बनी हैं। कोच डॉ. पुनीत मनीषी बताते हैं कि समर कैंप में ताइक्वांडो सीखने निशा आईं थीं। सीखने के जुनून के चलते पहले राज्यस्तर पर दम दिखाया। गत वर्ष मथुरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, साथ ही लखनऊ में रजत पदक भी जीता। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी निशा ने रजत पदक हासिल किया। जीएफ कॉलेज से बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की छात्रा निशा अब कोच व रेफरी के लिए डिप्लोमा करना चाहतीं हैं। उन्हें देखकर छोटा भाई सैफ अली खान भी ताइक्वांडो सीख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार बार यूनिवर्सिटी की टीम से खेलीं वसुंधरा
मोहल्ला अजीजगंज में आनंद विहार कॉलोनी निवासी उमेश सिंह की बेटी वसुंधरा सिंह ने लगातार चार बार एमजेपी रुहेलखंड की टीम में अपनी जगह बनाई। वह नार्थ जोन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर वर्ग की टीम के लिए तैयारी कर रही हैं। एसएस कॉलेज की छात्रा वसुधंरा सिंह ने महिला क्रिकेट की शुरुआत कॉलेज से की थी। मीडियमपेसर वसुंधरा ने जिले में शानदार प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी की टीम में जगह बनाई। उसके बाद प्रदर्शन के दम पर लगातार टीम में जमी हैं। वह लगातार चार बार खेल चुकी हैं। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव बताते हैं कि वसुंधरा काफी अच्छी गेंदबाज हैं। जरूरत पड़ने पर टीम को संकट से उबारने के लिए बल्लेबाजी भी करती हैं।
--
सिनीष्ठा ने चित्रकला के शौक को बनाया जुनून
मोहल्ला लोधीपुर निवासी सिनीष्ठा ने चित्रकला के शौक को जुनून बनाया है। उनकी कलाकृतियां प्रदर्शनी में काफी पसंद की जाती हैं। प्रदर्शनी में पेंटिंग को बेचकर आत्मनिर्भर भी बनीं हैं। सतीश श्रीवास्तव की बेटी सिनीष्ठा ने बचपन से चित्र बनाने के लिए ब्रश उठाया तो वह उनके जीवनयापन का जरिया बनता चला गया। उन्होंने अनेक कलाकृतियों का सृजन किया है। इनमें कई पेंटिंग की बिक्री भी हुई है। सिनीष्ठा ने बताया कि कला समाज में न केवल सौंदर्यात्मक बल्कि व्यावहारिक स्तर पर भी स्वीकार की जाती है। कला एक ऐसा विषय है, जो हमारे जीवन के साथ समय के साथ भी निरंतर बढ़ती और विकसित होती रहती है। बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला का प्रदर्शन किया है। दिल्ली जैसे सांस्कृतिक और कलात्मक केंद्र में अपनी कला को प्रदर्शित कर चुकी हैं। वर्तमान समय में एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली से चित्रकला विषय में पीएचडी कर रही हैं।
--
रचनात्मक जगत में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहीं मंजरी
सिटी पार्क निवासी कवि अरुण प्रताप सिंह भदौरिया व शिक्षिका शशि सिंह की बेटी मंजरी सिंह ने रचनात्मक जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुंबई स्थित लेजी मीडिया हाउस में सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर व डिजाइनर के रूप में कार्यरत मंजरी वर्तमान में देश–विदेश के अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं हैं। वह कैफे, रेस्टोरेंट, म्यूजिक फेस्टिवल, ज्वेलरी व फूड इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व कर चुकी हैं। वह न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध फैशन एडिटर ओल्गा यानुल के साथ फ्रीलांस एडिटर के रूप में भी कार्य कर रही हैं, जिससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है। पूर्व में वह वन नाइट म्यूजिक फेस्टिवल से भी जुड़ी रहीं, जिसमें लकी अली और अनुज जैन जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी।

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

वसुंधरा सिंह, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed