सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government is sending gas cylinders to poll-bound states: Ajay Rai

सरकार चुनावी राज्यों में भेज रही गैस सिलिंडर : अजय राय

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government is sending gas cylinders to poll-bound states: Ajay Rai
शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गैस सिलिंडर को लेकर मची मारामारी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा गैस सिलिंडरों को उन राज्यों में भेज रही है जहां चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान ढाबे पर गैस नहीं होने के कारण उन्हें चाय तक नहीं मिली। सरकार को आम जनता के लिए सिलिंडरों की तत्काल व्यवस्था करना चाहिए।
Trending Videos


बृहस्पतिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काकोरी केस के नायक शहीद अशफाक उल्ला खां की जलालनगर स्थित मजार पर चादरपोशी करने के लिए पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने बनारस में गंगा नदी पर इफ्तार पार्टी मनाने के बाद युवकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के मामले पर सीधी टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां गंगा के जल से हिंदू बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करता है। उसी गंगा के जल से मुस्लिम वजू भी करते हैं। दोनों ही मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत किए हुए हैं। इस दौरान सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर दिए बयान के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में भाईचारे का पैगाम देते हैं।
वह दिन-रात आम आदमी के लिए काम करते हैं। उन्होंने उप्र सरकार में मंत्री ओपी राजभर के संबंध में कहा कि वह भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्हें अपने समाज और लोगों की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और भाजपा सरकार को लाइन में लगाने का काम करेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अशफाक उल्ला खां, ताहिर अली गुड्डू मियां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, पवन सिंह, तसनीम अली खान, पार्षद तालिब खां आदि मौजूद रहे।


--------

शोक संवेदना व्यक्त की



बरेली से लखनऊ जाते समय प्रदेश अध्यक्ष शहबाजनगर में कांग्रेस नेता ताहिर अली गुड्डू मियां के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विगत दिनों गुड्डू मियां के भाई व बहन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद एमनजई जलालानगर स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed