सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health Worker Transferred for Creating Ruckus Under the Influence of Alcohol at Khutar CHC

Shahjahanpur News: खुटार सीएचसी में नशे में हंगामा करने पर स्वास्थ्यकर्मी का तबादला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Health Worker Transferred for Creating Ruckus Under the Influence of Alcohol at Khutar CHC
विज्ञापन
खुटार। शराब के नशे में सीएचसी में हंगामा करने वाले संविदा स्वास्थ्यकर्मी का तबादला सीएचसी जरियनपुर, मिर्जापुर कर दिया गया है।
Trending Videos

सीएचसी पर 15 मार्च की शाम एक स्वास्थ्यकर्मी अपने ड्यूटी कक्ष में आकर शराब पीने लगा। कुछ देर में नशा होने पर उसने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मी पर नशा इस कदर हावी था कि उसने कक्ष में कुर्सी पर ही पेशाब कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। भीड़ बढ़ने पर अन्य कर्मचारी उसे मौके से ले गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. गौरव सक्सेना ने संविदाकर्मी के तबादले की संस्तुति की थी।
सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी का तबादला सीएचसी जरियनपुर मिर्जापुर कर दिया गया है। उससे स्पष्टीकरण भी तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन हंगामा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed