फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu Yuva Vahini creates a ruckus; two vendors detained.

Shahjahanpur News: हिंदू युवा वाहिनी का हंगामा, दो विक्रेता हिरासत में

Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hindu Yuva Vahini creates a ruckus; two vendors detained.
तिलहर थाने में विरोध जताते हिंदू युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारी। संवाद
तिलहर। सावन में कांवड़ यात्रा में प्रयुक्त होने वाले निगोही मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को मीट की बिक्री होते देख हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो मीट विक्रेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, अमित राठौर, श्याम गुप्ता आदि निगोही मार्ग पर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास एक खोखे में मुर्गे के मीट की बिक्री होती देख कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

हालांकि, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दो मीट विक्रेताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि निगोही रेलवे फाटक के पास एक खोखे में मुर्गे के मीट की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दो विक्रेताओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed