{"_id":"6a4177f85fe14e3b6001fb50","slug":"humidity-increased-in-the-railway-station-offices-due-to-closed-windows-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177448-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद खिड़कियों से रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद खिड़कियों से रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में बढ़ी उमस
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के गेट पर दीवारों पर लगे शीशे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर हुए सुंदरीकरण कार्य ने रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। स्टेशन भवन के सुंदरीकरण के दौरान कई कार्यालयों पर खिड़कियों को बंदकर उन पर शीशे लगा दिए गए हैं। इससे प्राकृतिक हवा का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में कर्मचारियों का भीषण गर्मी व उमस के बीच कार्यालयों में बैठना मुश्किल हो रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि बंद कार्यालयों में उमस के कारण लंबे समय तक काम करना कठिन हो रहा है। इस समस्या से अधिकारी भी जूझ रहे हैं और कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने लगा है। इस मुद्दे को हाल ही में दौरे पर आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय के समक्ष भी उठाया गया था। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के वरिष्ठ नेता नरेंद्र त्यागी ने बताया कि समस्या के समाधान की मांग को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया है।
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कार्यालयों में बढ़ी उमस और कर्मचारियों की परेशानी से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। संवाद