सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband arrives wearing a mask and slits wife throat on holi in Shahjahanpur

खूनी होली: मुखौटा लगाकर आया पति, गला रेतकर किया पत्नी का कत्ल, प्रेमी पर गुलाल के साथ डाला तेजाब

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में होली के दिन एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वह मुखौटा लगाकर आया और धारदार हथियार से पत्नी का गला काट डाला। पत्नी के प्रेमी पर तेजाब से हमला किया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। हमले के दौरान आरोपी पति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Husband arrives wearing a mask and slits wife throat on holi in Shahjahanpur
आरती का फाइल फोटो, उसका प्रेमी बृजदीप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी में होली पर पति ने अपनी पत्नी का खून बहा दिया। लिव-इन-रिलेशन में प्रेमी के साथ रहने वाली 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति मुखौटा लगाकर पहुंचा और गेट खोलते ही महिला के प्रेमी पर गुलाल के साथ ही तेजाब फेंक दिया। फिर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में प्रेमी बृजदीप की ओर से तहरीर दी गई है।
Trending Videos


आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडेय से करीब दस साल पहले आरती का विवाह हुआ था। दोनों की सात साल की एक बेटी भी है। दोनों के बीच अनबन होने के बाद अलग हो गए थे। तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी थी। जहां से छह महीने का समय मिला था। आरती बृजदीप के अधीन डाटा फीडिंग कार्य करती थी। इस बीच बृजदीप ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों सहमति संबंध में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखौटा लगाकर आया था आरोपी 
बृजदीप के अनुसार, वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे बृजदीप व आरती घर पर थे। बृजदीप ने बताया कि मनमोहन मुखौटा लगाकर आया था। दरवाजा खटकने पर वह खोलने आया। जैसे ही उसने गेट खोला। तभी मनमोहन अचानक से धक्का देते हुए घर में घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से तेजाब की बोतल निकालकर हमला कर दिया। 

हाथों में पहन रखे थे ग्लब्स
बृजदीप के मुताबिक मनमोहन पूरी तैयारी के साथ आया था। तेजाब से बचने के लिए उसने हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे। बृजदीप का चेहरा झुलसने पर शोर सुनकर आरती भी दौड़कर आ गई। उसने मनमोहन के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। तभी बृजदीप ने उससे भागने के लिए कहा, लेकिन मनमोहन ने आरती को दौड़ाकर पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
 

पलटकर बृजदीप ने किया हमला, बुरी तरह घायल हुआ हमलावर
तेजाब से झुलसने के बाद आरती के प्रेमी बृजदीप ने पलटकर हमला किया। जिससे आरती के पति मोहन को भी गंभीर चोट आई। वह भी वहीं पर गिर गया। घटना के बाद आरती के गले से खून बह रहा था। जिसे रोकने के लिए बृजदीप काफी देर तक चबूतरे पर बैठा रहा। उसका फोन घर के अंदर रखा था। वह फोन लेने के लिए घर के अंदर गया और फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।

शादी करने वाले थे बृजदीप और आरती, अनाथ हुई बेटी
पति से अनबन होने के आरती बृजदीप के साथ रहने लगी थी। दोनों ने तय किया था कि वह जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन होली पर पति ने आरती का खून बहा दिया। उनकी सात वर्षीय बेटी भी अनाथ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed