सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband murdered wife by slitting her throat with a shovel in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बड़ी वारदात: पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या, मंजर देख चीख पड़े बच्चे, आरोपी पति फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने फावड़े से पत्नी की गर्दन पर कई वार किए। इसके बाद मौके से भाग गया।  

husband murdered wife by slitting her throat with a shovel in Shahjahanpur
सोमवती का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के भौती गांव में मंगलवार की दोपहर छत्रपाल ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी सोमवती की सोते समय फावड़े से गला काट हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया। हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Trending Videos

husband murdered wife by slitting her throat with a shovel in Shahjahanpur
मृतका के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद

दंपती के बीच आए दिन होता था विवाद 
गांव वालों के मुताबिक, दंपती के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे सोमवती गैलरी में जमीन पर लेटी हुई थी। इसी दौरान छत्रपाल आया और उसने फावड़े से उनकी गर्दन पर वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद छत्रपाल मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

husband murdered wife by slitting her throat with a shovel in Shahjahanpur
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
मां का शव देख चीख पड़े बच्चे  
इस बीच बाहर से आए बच्चे मां को खून से लथपथ देख चीख पड़े। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस छत्रपाल की तलाश कर रही है। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। उसने हत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed