सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband stabbed after objecting to a woman being harassed at the railway station gate.

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन गेट पर महिला से छींटाकशी के विरोध पर पति को चाकू मारा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Husband stabbed after objecting to a woman being harassed at the railway station gate.
छेड़खानी करने वाले आरोपी की बाइक। स्रोत: पीड़ित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन गेट से सटे साइकिल स्टैंड के पास महिला पर छींटाकशी का विरोध करने पर महिला के पति इमरान को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। हमलावरों ने महिला के भाई जमन को भी रॉड से पीटकर घायल कर दिया।

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुरा के इमरान देहरादून में परिवार के साथ रहकर फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। मंगलवार रात दंपती अपने दुधमुंहे बच्चे और जमन के साथ देहरादून जाने के लिए रेलवे स्टेशन आए थे। देरी होने के चलते उनकी ट्रेन छूट गई। रात करीब एक बजे घर लौटने के दौरान महिला व बच्चे साइकिल स्टैंड के पास खड़े हो गए। इमरान टिकट लौटाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बाइक सवार युवक ने महिला पर छींटाकशी शुरू कर दी। पति ने विरोध किया तो आरोपी उस वक्त वहां से चला गया और थोड़ी देर में साथियों के साथ आकर इमरान पर हमला कर उसे हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। इमरान को लोहे की रॉड मार दी। लोगों के आने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि हमलावर मिथलेश व दो-तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---------------------
टरकाती रही पुलिस...विवाद के बाद सिपाही आकर बोले-सुबह बताना
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर हुए विवाद के समय हमलावरों ने इमरान और उनके साले जमन को जमकर पीटा लेकिन भीड़ में से कोई उन्हें बचाने नहीं आया। पीड़िता के अनुसार, विवाद के बाद दो सिपाही आए। उन्होंने आरोपियों की तलाश करने के बजाय टरका दिया। कहा कि सुबह आकर घटना के बारे में बताना।
जहां पर घटना हुई, वहीं से चंद कदम की दूरी पर टिकट काउंटर है। ऐसे में टिकट लेने वालों की काफी भीड़ थी। महिला पर टिप्पणी करने के बाद आरोपी ने चंद कदम तक उनका पीछा भी किया। उसके दोबारा से अभद्र टिप्पणी करने पर इमरान ने सुन लिया और टोकते हुए पीछे लपका तो आरोपी भाग गया और अपने साथियों को बुला लाया। उन्होंने जीजा-साले पर हमला कर दिया। भीड़ होने के बावजूद किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस बीच दो सिपाही आए। महिला के अनुसार, उनसे अनुरोध किया, लेकिन वह भी मुंह फेरकर चले गए। इसके बाद पीड़ित जीआरपी थाने पहुंचे।
--
16 घंटे से ज्यादा भटकते रहे पीड़ित
दिल्ली के रहने वाले इमरान की ससुराल आरसी मिशन के मोहल्ला अहमदपुर में है। मंगलवार की रात करीब एक बजे उनके साथ घटना हुई। सरेराह हुई घटना के बावजूद उन्हें 16 घंटे तक इधर से उधर चक्कर लगाना पड़े। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर वारदात होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। सदर बाजार पुलिस ने रात में चिकित्सीय परीक्षण करा लिया, लेकिन रिपोर्ट शाम पांच बजे तक दर्ज नहीं की गई।
--
रिक्शे वाले से विवाद आया सामने
पुलिस ने मामले की जांच की तो रिक्शे वाले से विवाद होना बताया गया। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शे पर रखे बैग में हाथ लगने व किराये को लेकर विवाद हुआ है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

----------
बाइक भी बरामद, एक नंबर मिटाया
वारदात के बाद पुलिस को एक बाइक मिली है। बाइक आरोपियों की बताई जा रही है। इसका एक नंबर मिटाया गया है। हालांकि, चेचिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी की महिला थाने के बाहर चाय की दुकान बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed