सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the 100-meter race, Preeti secured first place, while Anshika took second.

Shahjahanpur News: सौ मीटर दौड़ में प्रीति ने पहला तो अंशिका ने पाया दूसरा स्थान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the 100-meter race, Preeti secured first place, while Anshika took second.
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुरुआत हो गई। बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में प्रीति ने प्रथम, अंशिका वर्मा ने द्वितीय व गुड़िया ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा सौ मीटर बालक दौड़ में आकाश सिंह पहले, योगेश शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे।
Trending Videos

गोला प्रक्षेपण बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, एकता द्वितीय व गुड़िया तृतीय रहीं। बालक वर्ग गोला प्रक्षेपण में योगेश शुक्ला प्रथम, अनुराग द्वितीय व विशाल तृतीय रहे। दो सौ मीटर बालक वर्ग में आकाश सिंह ने पहला, योगेश शुक्ला ने दूसरा व अनूप ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, पायल द्वितीय तथा प्रवेशिका वर्मा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सौ मीटर की दौड़ में प्रीति प्रथम, अमृता द्वितीय तथा अंशिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अजय ने पहला, आकाश ने दूसरा और मोनू ने तीसरा स्थान पाया। इससे पूर्व अंशिका वर्मा और प्रवेशिका वर्मा ने मां सरस्वती की वंदना तथा निशी पांडे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक रामरहीस रहे।
इस मौके पर प्राचार्य श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व प्राचार्य डाॅ. राजकुमार सिंह, क्रीड़ा सचिव अवधेश कुमार, यादवेंद्र कुमार आर्य, पवन कुमार, सत्यप्रकाश, आकांक्षा शुक्ला, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed