सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspired devotion by narrating the story of Ajamila.

Shahjahanpur News: अजामिल की कथा सुनाकर दी भक्ति की प्रेरणा

Fri, 26 Jun 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Inspired devotion by narrating the story of Ajamila.
चौहनापुर मार्ग के खेड़ा स्थान पर न्यू कॉलोनी में  कथा सुनाते व्यास ओमप्रकाश त्रिवेदी।संवाद - फोटो : संवाद
कुर्रियाकलां। चौहनापुर मार्ग के खेड़ा स्थान पर न्यू कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ओमप्रकाश त्रिवेदी ने अजामिल की कथा सुनाई। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को ईश्वर की भक्ति के लिए प्रेरित किया। कथा व्यास ने बताया कि ब्राह्मण अजामिल वासना के वश होकर पापी बन गए थे। वेदों के ज्ञाता और सदाचारी होने के बावजूद उन्होंने अपना धर्म-कर्म त्याग दिया। मृत्यु के समय यमदूतों को देखकर वह भयभीत हो गए। उन्होंने अपने सबसे छोटे पुत्र नारायण को पुकारा। भगवान के नाम का स्मरण करने मात्र से विष्णुदूतों ने उन्हें यमदूतों से बचाया। इस प्रकार अजामिल को मोक्ष प्राप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन

-------------------
निर्जला एकादशी पर बांटा शरबत
खुदागंज। निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर कन्याओं को शरबत पिलाया और उन्हें हाथ के पंखे और दान-दक्षिणा दी। इस मौके पर बीसलपुर मार्ग स्थित निगोही मोड़ के पास श्याम प्रेमियों ने राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया। व्यवस्था में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, मुकेश राठौर, उदय राठौर, भूपेंद्र सिंह, रामसिंह, पीयूष राठौर आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed