{"_id":"6a7ccc0758a8982ab4081ff2","slug":"letter-written-to-the-dm-to-have-the-cm-grid-road-inspected-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-181611-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएम ग्रिड रोड की जांच कराने के लिए डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएम ग्रिड रोड की जांच कराने के लिए डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सीएम ग्रिड ग्रीन रोड का तकनीकी परीक्षण कराने के लिए पत्र लिखा है। इसमें उल्लेख किया गया है निर्माण में कमी पाए जाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
महापौर ने कहा कि शहर के मोहनगंज में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तिराहा तक छह करोड़ की लागत से सीएम ग्रिड रोड बनाई गई। मंगलवार को उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो सड़क में आई दरार को भरने का काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क में दरार पड़ना इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाता है।
समिति गठित कर सड़क की जांच कराई जाए। इसकी गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने डीएम से आग्रह किया है कि तकनीकी परीक्षण समिति से उच्च स्तरीय रिपोर्ट तैयार कराकर कार्रवाई की जाए। महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि डीएम को गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण कराने के लिए पत्र लिखा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने की सिफारिश की है।