फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lightning struck with a loud blast, damaging electrical appliances in several homes.

Shahjahanpur News: धमाके के साथ गिरी बिजली, कई घरों के विद्युत उपकरण खराब

Sat, 15 Aug 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lightning struck with a loud blast, damaging electrical appliances in several homes.
तिलहर। मोहल्ला हिंदू पट्टी में मोअज्जम अली के मकान के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बादलों की गरज के दौरान बिजली गिरने से उनके और आसपास के कई घरों के विद्युत उपकरण खराब हो गए। हालांकि बिजली गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

सुबह के वक्त बादल गरज रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने सें तेज धमाके की आवाज सुुनकर तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए। बाद में पता चला कि मोअज्जम अली और उनके पड़ोसियों के कई घरों में पंखे, इनवर्टर और लाइटें खराब हो गईं। इस घटना से कुछ देर तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। विद्युत निगम के एक्सईएन कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बिजली गिरने अथवा उससे घरेलू विद्युत उपकरण खराब होने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

बिजली गिरने से भैंस मरी
परौर। सोहड़ गांव में रामगंगा के किनारे शुक्रवार को सुबह घास चर रही महिपाल की गर्भवती भैंस बिजली गिरने से मौके पर ही छटपटाकर मर गई। कुछ दूरी पर मौजूद महिपाल भैंस के शरीर से लपटें उठती देख उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। तहसीलदार स्रजित कुमार निगम के अनुसार मौके पर लेखपाल को भेज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed