{"_id":"6a5a9248a87c9b0ef60bb7e5","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-two-and-a-half-months-after-wedding-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-179218-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी के ढाई माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी के ढाई माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
ऊषा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। सदर तहसील के पिपरौली गांव में शक्ति सिंह उर्फ गोलू की पत्नी ऊषा देवी (24 वर्ष) की शादी के सिर्फ ढाई माह बाद शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए पुलिस ने उसके पति समेत सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव आजमाबाद बिहारीपुर निवासी विवाहिता ऊषा के पिता राजीव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गत एक मई को पुत्री का विवाह किया था। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बेटी को उसके पति समेत सास-ससुर परेशान कर उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि ऊषा पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को ही उसकी विदाई कर ससुराल भेजा गया था। अगले ही दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका आरोप है कि ससुराल में पहले बेटी के साथ मारपीट की और फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसील सदर के नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, लेखपाल और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ऊषा की मौत से उनके पिता सहित मां मुन्नी देवी, भाई अनुराग और विकास व बहनें काजल, नीलम और मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद