{"_id":"6a4177da25837a0eb4097eef","slug":"members-of-two-groups-clashed-after-a-standing-paddy-crop-in-a-field-was-ploughed-over-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-177499-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में खड़ी धान की फसल जोतने पर भिड़े दो पक्षों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में खड़ी धान की फसल जोतने पर भिड़े दो पक्षों के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खेत में खड़ी धान की फसल जोतने पर गांव मुबारकपुर में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
गांव मुबारकपुर में एक जमीन के दो बैनामे हुए थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। कुछ माह पूर्व नायब तहसीलदार कोर्ट से पहले बैनामा कराने वाले के पक्ष में आदेश हो गया। उन्होंने तीन दिन पूर्व धान की पौध की रोपाई कर दी। दूसरे पक्ष ने रविवार को रोटावेटर से फसल की जोताई कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए।
धान की फसल लगाने वाले गुलफाम ने पुलिस को तहरीर देकर फसल जोताई करके असलहों के बल पर जमीन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जमीन पर कई सालों से वह फसल कर रहे हैं। उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि खतौनी में जमीन उनके नाम दर्ज है और 2015 से वह खेत पर काबिज हैं। तीन दिन पूर्व उन्होंने कब्जा करने के लिए रात में धान की फसल की रोपाई कर दी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद