{"_id":"69a927bb5ffa2cd13409cfb8","slug":"miscreants-entered-the-house-and-attacked-beating-the-victims-with-sticks-in-shahjahanpur-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा, फायरिंग कर फैलाई दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में होली पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीड़ितों को पीटा। इस दौरान फायरिंग भी की गई।
आरोपी ने फायरिंग कर फैलाई दहशत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में होली के दिन दबंगों ने दहशत फैला दी। मकान के विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडे चलाते हुए ईंट-पत्थर फेंके। सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। फायरिंग व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
Trending Videos
आरोप है कि कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के बेटों ने अपने साथियों के साथ मिथलेश और राजू के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने पीड़ितों को पीट दिया। पीड़ितों ने किसी तरह घर को बंद कर अपने को बचाया। इसके बाद खुलेआम तमंचे से कई राउंड फायर किए। फायरिंग करते हुए युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
