{"_id":"6a05c6eb3aac3517a604273a","slug":"morning-club-secures-spot-in-final-on-the-back-of-danishs-batting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173224-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दानिश की बल्लेबाजी से मॉर्निंग क्लब ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दानिश की बल्लेबाजी से मॉर्निंग क्लब ने फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
कैंट मैदान पर शॉट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रजा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शाहजहांपुर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहले सेमीफाइनल मैच में मॉर्निंग क्लब ने जेएन टाइगर को पांच विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के दानिश अली की 46 रन की शानदार पारी विपक्षी टीम पर भारी पड़ी।
कैंटोनमेंट मैदान पर टॉस जीतकर मॉर्निंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। ओपनर बल्लेबाज निखिल सिंह ने 17 और रोहित ने 10 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर आए दानिश अली ने 46 और फिरदौस ने 25 रन बनाए। टीम ने पांच विकेट खोकर 128 रन बनाए। जेएन टाइगर क्लब के गेंदबाज अलबाब उल्ला खां ने तीन ओवर में दो विकेट हासिल किए।
अलशबी और रोहित रस्तोगी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएन टाइगर की टीम 127 रन ही बना सकी। मोहम्मद दिलशाद ने 32, फिरोज खान ने 37 और फिरोज ने 35 रन बनाए। शेष कोई बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका।
विज्ञापन
माॅर्निंग क्लब के गेंदबाज सौरभ ने दो, निजाकत खान और निखिल सिंह ने एक-एक विकेट पाया। मैच में अंपायर फैज व अंशुल रहे। स्कोरिंग खादिम ने की। मैच का आंखों देखा हाल पंकज तिवारी ने सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ.उस्मान अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।
आयोजक रजा ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मैच हैदर इलेवन और फैंटम क्लब के मध्य शुक्रवार को सुबह सात बजे खेला जाएगा। इस मौके पर अजीम, फैजान, विक्रम, वीरपाल बतरा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मयूर स्पोर्टिंग ने फरीद अकादमी को 41 रन से हराया
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में हुए मैच में मयूर स्पोर्टिंग ने फरीद अकादमी को 41 रनों से हरा दिया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर मयूर स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 212 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज नईम ने 109 रनों की पारी खेली। उन्होंने 14 चौके व पांच छक्के लगाए। नितिन ने 50 रन बनाए। फरीद अकादमी के गेंदबाज दीपन, हर्ष शुक्ला ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम 171 रन ही बना पाई। दीपम ने 65 और हिमांशु ने 30 रनों की पारी खेली। मयूर स्पोर्टिंग के गेंदबाज कप्तान मयूर खन्ना और अनुग्रह ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नईम को दिया गया। अंपायर अतुल मिश्रा व फरीद खान थे। संवाद

कैंट मैदान पर शॉट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक- फोटो : Archive