सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumukshu Festival to be organised from 24th

Shahjahanpur News: मुमुक्षु महोत्सव का आयोजन 24 से

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Mumukshu Festival to be organised from 24th
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में 24 फरवरी से होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुमुक्षु महोत्सव 24 फरवरी से आरंभ होकर दो मार्च तक चलेगा।
Trending Videos

श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ आरंभ होने वाले महोत्सव में प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा। कथाव्यास के रूप में संत विजय कौशल महाराज कथा सुनाएंगे। समापन पर भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारी दी। बैठक में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, डॉ. जयशंकर ओझा, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed