सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued to private hospitals to register themselves.

Shahjahanpur News: निजी अस्पतालों को पंजीकरण कराने के लिए जारी किए नोटिस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to private hospitals to register themselves.
विज्ञापन
निगोही। कस्बे के एक अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे के जन्म के बाद संडा खास निवासी रमेश कुमार की पत्नी पुष्पा की बरेली के एक अस्पताल में हुई मौत के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के कई निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें विभाग से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

जिस अस्पताल में महिला का आपरेशन हुआ, वह बंद पाए जाने पर वहां नोटिस चस्पा कराया गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. इरफान और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बंद अस्पताल के बाहर शटर पर नोटिस चस्पा कर निर्देश दिया कि जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हो जाता तब तक कोई चिकित्सीय कार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही तीन अन्य अस्पतालों को भी नोटिस प्राप्त कराए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. इरफान ने बताया कि नोटिस का सात दिनों के अंदर समुचित उत्तर नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed