Shahjahanpur News: रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने पर रोष, भाजपा बूथ अध्यक्षों ने किया इस्तीफा देने का एलान
खुदागंज में भाजपा के बूथ अध्यक्षों और सभासदों ने रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने पर इस्तीफा देने की चेतावनी दी। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह को पत्र सौंपकर बताया कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नेताओं ने 24 घंटे में दीवार का निर्माण शुरू न होने पर इस्तीफा देने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज में भाजपा के खुदागंज मंडल के बूथ अध्यक्षों और सभासदों ने स्थानीय रामलीला मैदान की दीवार तोड़ने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा देने का एलान किया है। उनका कहना है कि ऐसा कभी पूर्ववर्ती सपा-बसपा शासनकाल में भी नहीं हुआ था।
मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह को सौंपे गए पत्र में भाजपा नेताओं ने बताया कि हाल ही में रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया गया। इस संबंध में खुदागंज थाना प्रभारी को लिखित सूचना दी गई थी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी घटना से अवगत कराया गया। इसके बावजूद, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
24 घंटे में निर्माण कराने की मांग
जनता और व्यापारियों के बढ़ते रोष को देखते हुए, भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर तोड़ी गई बाउंड्रीवॉल का दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है और उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो वे सभी बूथ अध्यक्ष और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
इस्तीफा देने की चेतावनी देने वालों में प्रमुख बूथ अध्यक्षों में भाई लाल, बालकृष्ण, प्रवीण मिश्रा, सौरभ गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश राठौर, युवराज सिंह, श्याम नारायण पांडे, वेदराम राठौर, राजपाल और सचिन जैन शामिल हैं।
मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष वर्तमान में लखनऊ में एक मीटिंग में हैं। उन्हें इस मामले की सूचना दे दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार ही की जाएगी।