फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Path cleared for the construction of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya in Madnapur.

Shahjahanpur News: मदनापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ

Thu, 13 Aug 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the construction of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya in Madnapur.
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ढुकरी गांव में विद्यालय के लिए छह एकड़ ग्राम समाज की जमीन चिह्नित कर ली गई है। संभावना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने प्रदेश सरकार को मदनापुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनवाने का प्रस्ताव दिया था। शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू की। इसके बाद ढुकरी गांव में ग्राम समाज की छह एकड़ भूमि को विद्यालय निर्माण के लिए चिह्नित किया गया। एसडीएम ने जमीन संबंधी प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है। अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। स्कूल को जल्द तैयार कराने की दिशा में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed