{"_id":"6a03776647988ee0fb0e25e4","slug":"pharmaceutical-representatives-demand-minimum-wage-be-raised-to-26000-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173083-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दवा प्रतिनिधियों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दवा प्रतिनिधियों ने न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश मेडिकल और सेल्स रिप्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संघ इकाई और सीटू के सदस्यों ने मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को दिया। इसमें मुख्य रूप से न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
ज्ञापन में सख्ती से आठ घंटे का कार्य दिवस लागू करने और डबल ओवरटाइम भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रदान करने तथा ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने पर जोर दिया गया।
संघ ने ठेका श्रम व्यवस्था समाप्त कर सभी को नियमित करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने और विक्रय संवर्धन कर्मचारी सेवा शर्त अधिनियम 1976 सहित वर्तमान श्रम कानूनों को जारी रखने की अपील की गई।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, सचिव सीएल तिवारी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष सीटू मुरारी दीक्षित, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, दलजीत त्रिपाठी, शिवम शर्मा, संदीप यादव आदि दवा प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Trending Videos