सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Piprola Team Emerges Victorious in District-Level Cultural Competition

Shahjahanpur News: जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पिपरोला की टीम बनी विजेता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Piprola Team Emerges Victorious in District-Level Cultural Competition
जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
दून इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजन, डीएम ने बढ़ाया उत्साह
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। राजकीय हाईस्कूल पिपरोला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएम ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
गत दिनों ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जीती 18 टीमों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्य संजय मौर्य, नमृता लता, रोहित सिंह ने आकलन करने के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए। प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल पिपरोला प्रथम, आर्य महिला इंटर कॉलेज द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय मठिया पुवायां तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष विकास खंडों की विजेता 15 टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने डीआईओएस हरिवंश कुमार से कहा कि पेंटिंग मेल-फीमेल कुकरी व बुक रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई में कराया जाए।
इसी तरह 22 मई को गीता प्रतियोगिता हो। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, बीएसए दिव्या गुप्ता, डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, डॉ. जसमीत साहनी, शमां जैदी, संदेश श्रीमाली, नेहा मिश्रा, शिप्रा, इशिका शुक्ला, कोमल सिक्का आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed