Shahjahanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
शाहजहांपुर में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरक्षी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी राम और श्याम के पैर में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस ने छिनैती की तीन घटनाओं का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी घायल हो गया, जबकि आरोपियों के कब्जे से 3000 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ। पैर में गोली लगने से घायल आरोपियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर टीम को थाना पुवायां और सिंधौली में दर्ज छिनौती के मामलों की जांच सौंपी गई थी। ये मामले 27 मई, 30 मई और 7 जून को दर्ज किए गए थे। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के निगरानी कैमरे के दृश्य, यक्ष एप्लिकेशन और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की। 11 जून, 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रिंगरोड के रास्ते भागने की फिराक में हैं।
एक सिपाही भी घायल
देर रात करीब दो बजे बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर रिंगरोड स्थित खन्नौत नदी पुल के पास खाली मैदान में उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में आरक्षी सुनील घायल हो गए और पुलिस वाहन के शीशे पर गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी।
दोनों आरोपियों के नाम राम और श्याम
घायल आरोपियों की पहचान राम और श्याम के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष है और वे पीलीभीत के पिपरिया संजरपुर गांव के निवासी हैं। राम के बाएं पैर और श्याम के दाएं पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, 3000 रुपये नकद, दो जोड़ी कुंडल और एक जोड़ी झुमके भी मिले हैं।
घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बरामदगी और घटना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम छिनौती के अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।