{"_id":"6a74ded0532e9fabdf0cb34f","slug":"pt-shriram-vajpayees-daughter-in-law-to-arrive-from-australia-for-the-birth-anniversary-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181028-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जयंती पर ऑस्ट्रेलिया से आएंगी पं. श्रीराम वाजपेयी की पुत्रवधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जयंती पर ऑस्ट्रेलिया से आएंगी पं. श्रीराम वाजपेयी की पुत्रवधू
विज्ञापन
शहर में रोटी गोदाम स्थित कार्यालय में बैठक में बोलते बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। भारत में स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक पं. श्रीराम वाजपेयी की जयंती 11 अगस्त को रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट-गाइड परिसर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें उनकी पुत्रवधू ऑस्ट्रेलिया से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आएंगी। आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक का शुभारंभ स्काउट-गाइड प्रार्थना से हुआ। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित श्रीराम बाजपेई का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना स्काउट-गाइड परिवार की जिम्मेदारी है। अतिथियों के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी ब्लॉक स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी अरुण कुमार राणा ने भी विचार रखे। बैठक में जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, आनंद वाजपेयी, प्रमोद, मुख्तियार, विजय पाल, इमरान सईद, अमरीश, शरद सिंह, शाहनवाज, अर्चना जौहरी, रत्ना शर्मा, तरन्नुम आदि मौजूद रहीं।