{"_id":"6a417740cdf560f70e05eeb7","slug":"public-troubled-by-dug-up-roads-pace-of-work-also-slow-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177463-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुदी सड़कों से जनता परेशान, काम की गति भी धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुदी सड़कों से जनता परेशान, काम की गति भी धीमी
विज्ञापन
सुनील सिंह, शुभकरन कॉलोनी केरूगंज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अमृत योजना 2.0 के तहत शहर के वार्डों में पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदने के बाद दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी गई है। कार्य करने वाली एजेंसी के पास प्रशिक्षित कर्मी नहीं है। इसके चलते कार्य धीमी गति से हो रहा है। सड़कें और गलियां खुदी होने के कारण दिक्कत आ रही है।
अमृत योजना के तहत शहर में 185 करोड़ रुपये से 300 किमी पाइप लाइन बिछाने की स्वीकृति जल निगम को मिलने के बाद 28 अप्रैल 2025 को कार्य शुरू हुआ था। योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालकर 44 हजार से अधिक कनेक्शन किए जाने हैं। कार्य का जिम्मा ओम इंफ्रा को दिया गया।
पाइप लाइन डालने के लिए मोहल्ला ककराकलां, महमंद हद्दफ, महंमद जंगला, ताजूखेल स्थित पीली कोठी, ब्रज विहार, अलीजई में नेशनल गर्ल्स कॉलेज वाली गली, दलेलगंज स्थित शुभकरन कॉलोनी आदि में सड़कें खोदी गईं, पर पाइप लाइन डालने के बाद कहीं मरम्मत नहीं की गई। इसकी वजह से मोहल्ले वाले और राहगीर आए दिन चोटिल होते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
काम में लापरवाही पर की गई कार्रवाई
कार्य में लापरवाही करने के चलते संबंधित एजेंसी पर 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है और तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद भी एजेंसी के कार्य में सुधार नहीं हुआ है।
-- -- -- -
‘पाइप लाइन डाली पर सड़क की मरम्मत नहीं की’
करीब एक माह से हद्दफ चौकी से मक्कू बजरिया की ओर जाने वाली सड़क को खोदकर डाल दिया गया है। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन डाली गई है लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
- शिवओम सक्सेना, पार्षद, मक्कू बजरिया
--
केरूगंज स्थित शुभकरन कॉलोनी में पाइप डालने के लिए सड़क की खोदाई करीब 15 दिन पहले कर दी गई, लेकिन अब तक संबंधित एजेंसी ने पाइप लाइन डालने का काम शुरू नहीं किया है।
- अनूप गुप्ता, पार्षद दलेलगंज
--
कॉलोनी की सड़क खोद दी गई, लेकिन पाइप लाइन नहीं डाली गई। इसकी वजह से लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। जलनिगम में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
- सुनील सिंह, शुभकरन कॉलोनी, केरूगंज
--
खोदाई के चलते बच्चों को स्कूल लेलाने और बाजार आने-जाने में परेशानी आती है। कई बार लोग दो पहिया वाहन से गिरकर लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
- पिंकी सिंह, केरूगंज
--
संबंधित एजेंसी के कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। जुर्माना डालने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद काम में थोड़ी गति आई है। अब तक शहर में 30 प्रतिशत ही पाइप लाइन डालने का कार्य हो पाया है।
- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन, जल निगम
-- -- -- -- --
एजेंसी की ओर से काम में तेजी लाई गई है। नगर निगम ने 37 सड़कों को चिह्नित कर काम दिया था। इसमें 19 सड़कों पर कार्य पूरा हो गया है। बाकी सड़कों पर जल निगम की ओर से रोक लगा दी गई। वहां से जो काम वरीयता के आधार पर दिया जा रहा है। उस काम को पहले कर रहे हैं।
- अनिल मिश्रा, डीजीएम, ओम इंफ्रा एजेंसी