सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway Lions Register Victory Over GIC Club

Shahjahanpur News: रेलवे लायंस ने जीआईसी क्लब पर दर्ज की जीत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Railway Lions Register Victory Over GIC Club
ट्रॉफी के साथ इंडियन रेलवे लोको लायंस के ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटेवा प्रीमियर लीग कमेटी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जीएफ कॉलेज मैदान पर तीन मुकाबले हुए। पहले मैच में इंडियन रेलवे लायंस रोजा ने जीआईसी क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में डायमंड रोजा टाइटंस ने खुदागंज क्रिकेट क्लब को और तीसरे मैच में शाहजहांपुर मास्टर्स ने लेखपाल वारियर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया।
Trending Videos

पहला मैच इंडियन रेलवे लोको लायंस और जीआईसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन बनाए। जवाब में उतरी इंडियन रेलवे लोको लायंस ने ताबड़तोड़ खेलते हुए 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर 102 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 46 रन बनाने वाले चंद्रकिशोर मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण विकेट भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच डायमंड टाइटंस रोजा और खुदागंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड टाइटंस रोजा ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुदागंज क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी रही लेकिन उसके विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। टीम 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। डायमंड टाइटंस ने चार रन से मैच जीत लिया। विकास वैष्णव 34 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे।
तीसरा मैच लेखपाल वारियर्स और शाहजहांपुर मास्टर्स के मध्य खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखपाल वारियर्स ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में शाहजहांपुर मास्टर्स की टीम ने 13.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रहे अजीत ने 23 गेंदाें पर 38 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed