सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain accompanied by strong winds, hailstorm, damage to crops

Shahjahanpur News: तेज हवा के साथ बारिश...ओले गिरे, फसलों को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds, hailstorm, damage to crops
पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश और तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खेत पर खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग जाने और पर्याप्त धूप न निकलने से दाना काला पड़ने की आशंका है। अगर, बारिश का क्रम जारी रहा तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। रोजा, पुवायां, तिलहर मंडियों में रखा गेहूं भी भीग गया है।
Trending Videos

मंगलवार शाम को बारिश के बाद सर्द हवाओं ने लोगों को ठंडक महसूस कराई। रात में बहुत से लोगों को पंखे चलाने की जरूरत भी महसूस नहीं हुई। बुधवार सुबह थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन बाद में बादल छा गए। थोड़ी देर बूंदाबांदी के बाद बादल छट गए। धूप निकल आई लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकरीबन एक घंटे तक बारिश होती रही। वहीं, तिलहर, जलालाबाद और मिर्जापुर में ओले गिरे। इस दौरान दस एमएम बारिश हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम में 7.2 और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी हवा 25 से 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। 33 मिलीबार वायुदाब बढ़ा हुआ है। बृहस्पतिवार को तेज हवाएं चलेंगी। बारिश की संभावना कम है।
---
तेज बारिश से गेहूं के काला पड़ने की आशंका में पीले पड़े किसानों के चेहरे

फाेटो- 09

शाहजहांपुर/पुवायां। बुधवार को हुई तेज बारिश से किसानों के चेहरों का रंग उड़ा दिया है। दोपहर बाद से शाम तक बारिश जारी रहने से गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है।
एक सप्ताह से रोज मौसम बिगड़ रहा है। हल्की बारिश से गेहूं की फसल नम होने से कटाई पर असर पड़ रहा था। खराब मौसम को देखते हुए किसान गेहूं को जल्द कटाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कंबाइन मशीनों की कम उपलब्धता के चलते कटाई नहीं हो सकी है। बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब था, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश से तमाम खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। किसान राजबहादुर, राजकुमार, हरिसरन, रामशंकर, लालबहादुर ने बताया कि पकी गेहूं की फसल भीगने से गेहूं काला पड़ सकता है। काला होने पर गेहूं को बेचने में भारी दिक्कत होगी और गेहूं कम रेट पर बिकेगा। इससे किसानों को बड़ा घाटा होगा। इसके अलावा जो फसल गिर गई है, ज्यादा पानी भरने से सड़ सकती है। किसान बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी किसान पिंकू ने बताया कि उन्होंने खेत ठेके पर लेकर गेहूं की फसल तैयार की थी। हाथ से गेहूं की कटाई के बाद गहाई नहीं हो सकी थी। बारिश से खेत में पानी भर जाने से कटी पड़ी फसल के खराब होने की आशंका है।
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि किसान जल्द से जल्द फसल को सुखाने का प्रयास करें। गेहूं भीगने से उसमें फंगस लगने की संभावना है। गेहूं का दाना काला और हल्का पड़ सकता है। किसान जल्द फसल को काट लें।
--

फोटो- 10

मंडी में क्रय केंद्रों पर पड़ा गेहूं भी भीगा
पुवायां। मंडी समिति परिसर में क्रय केंद्रों के सामने गेहूं के कई ढेर लगे हैं, लेकिन किसान मौजूद नहीं हैं। बारिश में गेहूं के ढेरों पर तिरपाल डाला गया था, लेकिन इसके बाद भी तेज बारिश के कारण पानी नीचे से गेहूं के ढेर में पहुंच गया है। इससे गेहूं के खराब होने की आशंका है।संवाद
--
सभी तहसीलदार व एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट दें। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा।
रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन
=-===========
तेज हवा और बारिश में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, बत्ती गुल

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। दोपहर बाद आंधी के बाद आई बारिश के चलते बिजली की व्यवस्था पटरी से उतर गई। तेज हवा के कारण कई जगहों पर फॉल्ट आए हैं। इसे सही करने में करीब दो घंटे लग गए। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
आंधी और तेज बारिश के दौरान गोविंदगंज और बहादुरगंज के बीच लिंक लाइन में फॉल्ट आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों ही उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित होने पर बारिश थमने पर कर्मचारियों की टीम ने गश्त को शुरू किया। फॉल्ट को तलाश करने में कर्मचारियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह अब्दुल्लागंज की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इससे पहले झंडा कलां में मैरिज लॉन वाली गली के मोड़ पर फ्यूज सेट लगाए जाने के कारण करीब चार घंटे तक दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बुधवार की सुबह निगोही उपकेंद्र के जहानपुर ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने पर एसई अनुज प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने अवर अभियंता को ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के निर्देश दिए।

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

पुवायां मंडी में तिरपाल से ढके गेहूं के ढेर और छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed