{"_id":"6a070ccdc618bc0e8b0b3831","slug":"residents-of-nizamganj-plagued-by-waterlogging-staged-a-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173333-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलभराव से परेशान निजामगंज के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलभराव से परेशान निजामगंज के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में घोड़ी बाबा मंदिर के पास गलियों में तालाब के पानी से हुए जलभराव की समस्या का निदान नहीं किए जाने से नाराज मोहल्ले वाले शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे नगर पालिका परिषद पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासन पर लंबे समय से समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि तालाब का पानी गलियों में भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कई घरों में गंदा पानी घुस गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है और बच्चों तथा बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा है। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
ईओ ने बताया कि जल निकासी के लिए दो मोटर पंप भेजी जा रही हैं। साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शन में हिंदू युवा वाहिनी के डॉ. संजीव कुमार, राम गोपाल गुर्जर, सूरज पाल, मंगली सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं। संवाद
Trending Videos