{"_id":"6aa8fafaac4549f27c04eb59","slug":"retired-secretary-killed-as-two-bikes-collide-near-ganga-expressway-flyover-in-shahjahanpur-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, सेवानिवृत्त सचिव की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, सेवानिवृत्त सचिव की मौत, एक अन्य घायल
Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सचिव की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक अमर सिंह का फाइल फोटो, उनके परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव अमर सिंह (70) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा निवासी हरिराम उर्फ महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में हरिराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने पैतृक गांव लौट रहे थे अमर सिंह
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहनिया निवासी अमर सिंह कई वर्षों से परिवार के साथ जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में रह रहे थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से जलालाबाद लौट रहे थे। करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से बरेली हाईवे की ओर मुड़ते समय जलालाबाद की तरफ से आ रही हरिराम की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहनिया निवासी अमर सिंह कई वर्षों से परिवार के साथ जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में रह रहे थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव गए थे। मंगलवार सुबह बाइक से जलालाबाद लौट रहे थे। करीब आठ बजे गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से बरेली हाईवे की ओर मुड़ते समय जलालाबाद की तरफ से आ रही हरिराम की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
अमर सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुमित्रा देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो विवाहित बेटे अवनीश और गोपाल गुर्जर हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।