फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   River water levels in the city have receded but flood-related difficulties have increased in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: शहर में नदियों का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बरकरार; जलालाबाद-कलान में बाढ़ से बढ़ी मुश्किलें

Thu, 01 Oct 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर में खन्नौत और गर्रा नदी का जलस्तर घटने से कुछ इलाकों में राहत मिली है पर बाढ़ की दुश्वारियां बनी हुई हैं। उधर, रामगंगा नदी डिबरी घाट पर 56 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे जलालाबाद और कलान में मुश्किलें बढ़ी हैं। गंगा का जलस्तर भी बढ़ा है। 

विज्ञापन
River water levels in the city have receded but flood-related difficulties have increased in Shahjahanpur
शहर के निचले इलाके में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में खन्नौत और गर्रा नदी का जलस्तर घटने से कुछ इलाकों में राहत मिली है, लेकिन बाढ़ की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। बृहस्पतिवार को खन्नौत नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर रहा। इससे लोधीपुर के लोगों को अभी राहत नहीं मिल सकी है। वहीं गर्रा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर नीचे पहुंचने से सुभाषनगर कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में सांप और जहरीले कीड़ों का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

सिंचाई विभाग की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा नदी डिबरी घाट पर खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलालाबाद और कलान तहसील क्षेत्र में नदी के उफान से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं गंगा भैंसार-ढाई घाट बांध पर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में घुसने लगा गंगा और रामगंगा का पानी 
गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुसने लगा है। हाईवे और संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed