फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman distressed by in-laws consumes poisonous substance at Banda police station gate in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: ससुराल वालों से परेशान महिला ने बंडा थाने के गेट पर पी लिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Thu, 01 Oct 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 01 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बंडा थाने के गेट के पास बुधवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला के भाई ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Woman distressed by in-laws consumes poisonous substance at Banda police station gate in Shahjahanpur
स्ट्रेचर पर पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में ससुराल वालों से परेशान सिंघापुर कुरसंडा गांव के राम खिलावन की पुत्री सोनी ने बुधवार की शाम बंडा थाना गेट के पास जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने महिला को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उसके भाई ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रामवीर का कहना है उसकी बहन के तीन बच्चे हैं, लेकिन उसका पति नमः शिवाय दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। इससे वह मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। सोनी ने पति से बच्चों व अपने जीवन यापन के लिए हिस्सा मांगा तो ससुराल वालों ने फिर पीटकर भगा दिया। इस पर उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोनी के भाई रामवीर का आरोप है कि एक दरोगा और सिपाही ने बहन के ससुराल पक्ष से मिलकर उल्टा उस पर और भतीजों पर कार्रवाई कर दी। इसकी अधिकारियों से शिकायत करने सोनी बुधवार को थाने पहुंची तो दरोगा ने उसे अपमानित किया। इससे नाराज बहन ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर पी लिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि उनके पास महिला का एक वीडियो भी है, जिसमें उसका किसी भी दरोगा के खिलाफ कोई बयान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर से नोकझोंक के बाद पी लिया जहर : सीओ
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला ने 17 जून को बंडा थाने में तहरीर हरिनारायण तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धमकाने आदि के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपपत्र न्यायालय भेज दिया था। महिला का पति नमः शिवाय पूर्व से शादीशुदा था, जिसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। महिला से नमः शिवाय ने आठ वर्ष दूसरी शादी की थी। 

महिला के मुताबिक, पति ने शादीशुदा होने की बात उससे छिपाई थी। महिला को ससुराल वाले न खर्चा दे रहे थे और न ही घर में रहने दे रहे थे। सीओ ने बताया कि बुधवार को महिला के ससुर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इसी दौरान महिला व उसके ससुर में कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने थाना गेट के बाहर जहर पी लिया था। महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed