{"_id":"69c682a4d4dd5fd599034e3b","slug":"roadways-bus-collides-with-tractor-on-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169086-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई रोडवेज बस
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को तड़के करीब पांच बजे दिल्ली से सीतापुर जा रही रोडवेज की बस एक ढाबे के पास अचानक सामने थ्रेशर मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर दो हिस्से में टूटकर करीब 50 फुट दूर जा गिरा और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस पर सवार दो यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन बस और ट्रैक्टर के चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे की एक लेन पर यातायात थम गया और शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। जानकारी पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बस और ट्रैक्टर चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटाकर करीब आधा घंंटे बाद यातायात सुचारु करा दिया।
ट्रैक्टर चालक नगर के मोहल्ला नौगवां निवासी अंकित गंगवार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर में थ्रेशर जोड़कर सरसों की फसल की कटाई के लिए खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रही सीतापुर डिपो की बस से बचने के प्रयास में उससे ट्रैक्टर टकरा गया। बस के परिचालक जय दिव्य कुमार ने बताया कि बस में सीतापुर के दो यात्री सवार थे और दोनों के कोई चोट नहीं आई।
सीतापुर के पिसावां थानांतर्गत गांव पड़रिया निवासी बस चालक विजय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल बस और ट्रैक्टर के चालकों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
Trending Videos