सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Royal XI won the final, questions were raised about umpiring, and prizes were returned.

Shahjahanpur News: रॉयल इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला, अंपायरिंग पर उठे सवाल, पुरस्कार लौटाए

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Royal XI won the final, questions were raised about umpiring, and prizes were returned.
जीएफ कॉलेज के मैदान पर रायल इलेवन की टीम को पुरस्कृत करते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा। स्रोत: आय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्व.सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राॅयल इलेवन ने क्राउन वॉरियर्स को एक विकेट से हरा दिया। हार के बाद वॉरियर्स की टीम ने अंपायरिंग पर सवाल उठे दिए। वॉरियर्स ने एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा से पुरस्कार लेने के बाद शील्ड लौटा दी।
Trending Videos

जीएफ कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन वॉरियर्स ने 30 ओवरों में 173 बनाए। इरफान खान ने 50, विपिन वर्मा ने 43 रन बनाए। रॉयल इलेवन के गेंदबाज अरीब और अभिषेक कश्यप ने तीन-तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में रॉयल इलेवन ने नौ विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। नीतीश कुशवाहा ने 65, राहुल ने 36, सत्यम ने 22 रनों का योगदान दिया। क्राउन के गेंदबाज आकर्षित ने तीन, नईम और सुबोध ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच नीतीश कुशवाहा, मैन ऑफ द सीरीज इरफान खान रहे। मैच के बाद क्राउन वॉरियर्स ने अंपायरिंग के निष्पक्ष होने पर सवाल उठाए। टीम ने अंपायर पर एलबीडब्ल्यू नहीं देने का आरोप लगाया। इस बीच मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम क्राउन वॉरियर्स को शील्ड देने के लिए आवाज दी गई, लेकिन टीम ने आने से मना कर दिया। टीम के सदस्यों को मनाकर पुरस्कार दिलाया गया, लेकिन फिर टीम ने पुरस्कार को लौटा दिया। इस मौके पर गजेंद्र गंगवार, मनोज यादव, शिखर दीक्षित, अभय सिंह गुर्जर, मुनाजिर नियाजी, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
स्व.सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अभय सिंह गुर्जर ने बताया कि क्राउन वॉरियर्स ने अंपायर पर भेदभाव का आरोप लगाया। पूरा मैच सही चला, लेकिन फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद आरोप लगा दिया। उसी समय अपनी बात रखना चाहिए थी। हर बॉल पैड पर लगने पर एलबीडब्ल्यू नहीं दिया जा सकता। टीम के कप्तान मयंक वर्मा ने पुरस्कार लेने के बाद वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed