{"_id":"6984f29a325ffa832e0a21ea","slug":"the-municipal-corporation-removed-encroachment-from-the-road-leading-to-lodhipur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164850-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर निगम ने लोधीपुर जाने वाले मार्ग से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर निगम ने लोधीपुर जाने वाले मार्ग से हटाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में लोधीपुर मार्ग पर कच्चे मकान को गिराती जेसीबी। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआईसी तिराहे पर वी लव शाहजहांपुर सेल्फी प्वाइंट से लोधीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से रहने वालों को हटा दिया गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जेसीबी के माध्यम से कच्चे मकानों को गिरा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा से अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल और संपत्ति विभाग ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क के दाहिनी ओर वर्षों से कच्चे घर बनाकर रहने वालों को चेतावनी दी गई। दोपहर में नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंच गई। लोगों को सामान हटाने के निर्देश दिए। जेसीबी को देखकर अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई।
उन्होंने सामान को हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद कच्चे मकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया। इस बीच नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगरवासियों के लिए जगह का सुंदरीकरण करते हुए विकसित किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान बिना रुकावट के निरंतर जारी रहेगा।
-- --
पटरी से कब्जा हटाया
-नगर निगम के प्रवर्तन दल ने नगर क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर होटल के पास पटरी पर अवैध कब्जे को हटवा दिया। एक व्यक्ति ने दुकानों और एक निकास का अवैध ढंग से वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
Trending Videos