सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salaried individuals are seeking relief from the burden of inflation and taxes.

Shahjahanpur News: महंगाई और कर की मार से राहत मांग रहे नौकरीपेशा लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salaried individuals are seeking relief from the burden of inflation and taxes.
राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फरवरी में आने वाले आम बजट से नौकरीपेशा लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि सरकार मध्यमवर्ग पर कम ही ध्यान देती है। आयकर में छूट के साथ महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर्मचारी बांधे हुए हैं। इसके साथ ही सरकारी पदों की संख्या बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। उनकी उम्मीद है कि बजट में कर्मचारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था हो।
Trending Videos

-----
महंगाई पर नियंत्रण होना चाहिए। प्रत्येक चीज पर कर लग रहा है। यह ठीक नहीं है। कर को कम किया जाए। कर्मचारियाें की विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए, जिससे राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता
--
प्रत्येक विभाग में कर्मचारी संविदा व आउटसोर्सिंग पर लगाए जा रहे हैं। विभागों की स्थिति खराब है। कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सरकार को निजीकरण का काम रोकना चाहिए।
- राजेश पांडेय, अध्यक्ष- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद
--
आयुष्मान कार्ड से पहले स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। सरकार ने जगह-जगह जन औषधि केंद्र खोल रखे हैं। उससे भी लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके बावजूद गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकार को विशेष कार्य करने की जरूरत है।
- संदेश कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट, पुलिस चिकित्सालय

--
बजट सरकारी कर्मचारियों के हित में हो जिसमें कर्मचारी और उसके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे। मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत मिले, बढ़ती महंगाई पर लगाम लगे। व्यक्तिगत आयकर की सीमा में बदलाव की आवश्यकता है।
- आशीष भदौरिया, जिलाध्यक्ष, यूपीडीपीए

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

राकेश गुप्ता, कर्मचारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed