सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School Bus Collides with Tractor-Trolley on Highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूल बस, चार विद्यार्थियों समेत 21 घायल, मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

निगोही थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 21 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं। बस लिपुलेख-भिंड हाईवे पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई थी। 

School Bus Collides with Tractor-Trolley on Highway in Shahjahanpur
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में लिपुलेख-भिंड हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल बस सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चार बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Trending Videos

 
जानकारी के मुताबिक निगोही के सुभद्रा देवी महेश चंद्र कन्या इंटर कॉलेज की स्कूल बस अध्यापकों व छात्रों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के कार्यालय से थोड़ा पहले सामने से आ रहे ओवरलोड सीमेंट से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस टकरा गई। बस पलट जाने के कारण 21 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में तीन छात्र और एक छात्रा भी शामिल है। सूचना पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने सीएचसी में डॉक्टर को सभी घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed