सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Second-longest bridge to become a reality soon; development of the *Katri* region to gain momentum.

Shahjahanpur News: दूसरा सबसे लंबा पुल जल्द होगा साकार, कटरी क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Second-longest bridge to become a reality soon; development of the *Katri* region to gain momentum.
बोझी घाट पर रामगंगा नदी पर बना पैंटून पुल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान तहसील के गांव कुंडरिया और परौर के बीच बहने वाली रामगंगा नदी पर करीब एक किमी लंबे पुल के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से शासन को 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पुल के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बरेली-शाहजहांपुर जाने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यह जिले का दूसरा सबसे लंबा पुल होगा। वर्तमान में जिले का सबसे लंबा पुल कोलाघाट पर बना है जिसकी लंबाई 1.8 किमी है।

हर वर्ष अक्तूबर माह में बोझी घाट पर पैंटून पुल का निर्माण कराया जाता है। बरसात में इसको हटा दिया जाता है। इसकी वजह से क्षेत्र के लोग काफी लंबा चक्कर लगाकर मुख्यालय पहुंच पाते हैं। बाढ़ के दौरान इस क्षेत्र में राहत सामग्री तक पहुंचाना मुश्किल हो जाती है। क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से बोझी घाट पर पुल का निर्माण कराने की मांग उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोझी घाट पर रामगंगा नदी पर पक्के पुल का निर्माण हो जाता है तो इसे परौर के पकड़िया चौराहा के पास टू लेन सड़क से मिलाया जाएगा। यह सड़क कलान होती हुई गंगा पर बने पुल पर अटेना घाट पर मिलती है। यहां से एटा, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, अलीगंज, शमशाबाद, कंपिल, नवाबगंज आदि की यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

बरेली जाने के लिए गढि़यारंगीन होते हुए मीरानपुर कटरा से जाने वाले हाईवे से यह मार्ग जुड़ जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों का बरेली पहुंचाना आसान हो जाएगा। कम से कम 30 से 35 किमी का फेर बचेगा। इस क्षेत्र के लोग 19 किमी का सफर तय करके मिर्जापुर होते हुए जलालाबाद से शाहजहांपुर मुख्यालय जाते हैं। इस पुल के निर्माण से मुख्यालय पहुंचने के लिए 19 किमी का चक्कर कम हो जाएगा। इसके निर्माण से कटरी क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
------
बारिश के दिनों में नाव ही रह जाती है सहारा
परौर। बोझी घाट को पार करने के लिए बारिश के दिनों में पैंटून पुल हटने के बाद नाव ही सहारा रह जाती है। बाढ़ आने पर नावों का संचालन भी बंद हो जाता है। ऐसे में किसी के बीमार होने पर लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जलालाबाद या शहर जाना पड़ता है। देरी होने पर गंभीर बीमार की जान भी चली जाती है। बाढ़ के दिनों में इस क्षेत्र के हालात काफी खराब हो जाते हैं। क्षेत्र पूरी तरह से जनपद से कट जाता है। अगर पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल जाती है तो लोगों को समय से इलाज मिल सकेगा। संवाद
---------
इन गांवों को मिलेगा फायदा
इस पुल के निर्माण से परौर क्षेत्र के उत्तरी किनारे समशीपुर, बरुआ, पेहना, फरीदपुर, धीयरई, सहोरा, कुनिया मुसेला, मड़िया, मोहनिया मझा, बिरिया मकरंदपुर, रसीदपुर, नगरिया निजामपुर रामनगर, सिमरिया और दक्षिणी किनारे पर परौर, कुंडरिया, बमोरा, बहमनी, हरनोखा, चौकिया, पचदेवरिया, खजूरी, रामनगरिया, जुआ जूही, गणेशपुर, कुइयां डडी, कौमी, हैदलपुर, दहेलिया, ककोड़ा, कद्राबाद, जटियोरा, हरिद्वारा आदि काफी गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
------------
सिंघापुर में नहर पर पुल का निर्माण होगा शुरू



पुवायां में गांव सिंघापुर के पास शारदा नहर पर काफी संकरा पुल बना हुआ है। सेतु निगम की ओर से नहर पर 74 मीटर पुल के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक या दो दिन में पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर रखी जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। पहले संकरा पुल होने की वजह से बड़े वाहन के निकलते समय जाम लग जाता था।
-------------------
कलान तहसील में बोझी घाट रामगंगा नदी पर एक किलोमीटर पुल के निर्माण के 150 करोड़ रुपये का डीएम के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed