सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shikshamitras and Instructors to Find Relief from Financial Crisis

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों और अनुदेशकाें को आर्थिक संकट से मिलेगी निजात

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras and Instructors to Find Relief from Financial Crisis
मोहम्मद शुएब - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को आर्थिक संकट से निजात मिलेगी। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मानदेय बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। इसे लेकर शिक्षामित्रों व अनुदेशकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने फैसले का स्वागत करने के साथ ही नियमित किए जाने की मांग की है।
Trending Videos

जिले के प्राथमिक स्कूलों में तीन हजार से ज्यादा शिक्षामित्र व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 666 अनुदेशकों की नियुक्ति है। शिक्षकों के समान पढ़ाने वाले शिक्षामित्रों की नियुक्ति वर्ष 2001 में हुई थी। पांच अगस्त 2014 को शिक्षामित्रों को समायोजित करते हुए सहायक अध्यापक बना दिया गया। उनके समायोजन से वेतन में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन को निरस्त कर दिया। तब से शिक्षामित्रों को मात्र दस हजार रुपये मानदेय मिल रहा था। नियमित करने की मांग को लेकर शिक्षामित्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस बीच कैबिनेट ने उनकी मांग पर सुनवाई करते हुए मानदेय में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं अनुदेशक भी अल्प मानदेय से परेशान थे। उनकी भी सरकार ने सुन ली है।
--
सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। उम्मीद है कि सरकार सभी समस्याओं का समाधान करेगी। कैशलेस चिकित्सा के मामले में बेसिक शिक्षामंत्री से मुलाकात भी की है।
-यदवीर यादव, प्रांतीय महामंत्री, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन
----
लंबे समय से दस हजार रुपये मानदेय पर शिक्षामित्र कार्य कर रहे थे। अब मानदेय में बढ़ोतरी सराहनीय है। मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हैं। आशा है कि नियमित भी जल्द ही किया जाएगा।
-राखी पांडेय, शिक्षामित्र
--
मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री ने अनुदेशकों की फरियाद को सुन लिया है। लंबे समय से अनुदेशक अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे थे। शासन का फैसले ने अनुदेशकों के परिवारों में खुशियां ला दी हैं।
-रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ

-------
कैबिनेट की बैठक में मानदेय बढ़ोतरी पर मुहर लग गई है। यह काफी खुशी की बात है। अनुदेशकों का एरियर भी समय से दिया जाए। शासन के फैसले से नियमित होने की आस भी बढ़ गई है।
-मोहम्मद शुएब, अनुदेशक

मोहम्मद शुएब

मोहम्मद शुएब- फोटो : सांकेतिक

मोहम्मद शुएब

मोहम्मद शुएब- फोटो : सांकेतिक

मोहम्मद शुएब

मोहम्मद शुएब- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed