पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TB and Chest Ward to shift to modern building

Shahjahanpur News: आधुनिक इमारत में शिफ्ट होगा टीबी और चेस्ट वार्ड

Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
TB and Chest Ward to shift to modern building
मेडिकल कॉलेज की नई बि​​ल्डिंग।
शाहजहांपुर। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए टीबी और छाती रोग वार्ड को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। नए भवन में अलग-अलग वेंटिलेशन और आइसोलेशन कमरे उपलब्ध होंगे, जो मरीजों को संक्रमण से बचाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में टीबी व सीने के रोग के 50 मरीज ओपीडी में रोजाना पहुंचते हैं। गंभीर रोग से जूझने वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाता है। अब तक यह वार्ड पुराने भवन में चल रहा था। अब इसे नए भवन की चौथी मंजिल पर पहुंचाया जाएगा। उसमें एमडीआर मरीजों के लिए आईसीयू वार्ड भी होगा।
विज्ञापन

सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता होगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टीबी और छाती रोग वार्ड को जल्द ही आधुनिक इमारत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed