सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temples in Shahjahanpur are closed due to the lunar eclipse

Chandra Grahan 2026: शाहजहांपुर, पीलीभीत और खीरी में कितने बजे दिखेगा ग्रहण? शाम सात बजे दर्शन देंगे भगवान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

होली से एक दिन पहले मंगलवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूतक लगने के कारण तराई के जिलों में मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। 

Temples in Shahjahanpur are closed due to the lunar eclipse
Chandra Grahan 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

होली से एक दिन पहले चंद्र ग्रहण होने पर सूतक लगने के कारण मंगलवार को सुबह से ही शाहजहांपुर में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान घरों में पूजन करने के साथ ही भजन कीर्तन भी किए गए। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। पुजारियों के अनुसार, चंद्रमा के उदय के बाद 6:20 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू होगा। यह 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगने के चलते सुबह में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।
Trending Videos


शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, श्री रुद्र बाला जी धाम, कालीबाड़ी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, मंडी स्थित देवी मंदिर समेत तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहे। श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित डॉ.कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को स्नान कर कपाट खोले जाएंगे। उसके बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लखीमपुर में सवा सात बजे खुलेंगे संकटा देवी मंदिर के कपाट 
चंद्र ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए लखीमपुर शहर के मंदिरों के कपाट मंगलवार को सुबह से बंद कर दिए गए। सुबह नियमित आरती के बाद मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए, जिन्हें शाम सवा सात बजे खोला जाएगा। संकटा देवी मंदिर आरती समिति के सदस्य कमल मिश्रा ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की विधिवत शुद्धि की जाएगी। इसके उपरांत भगवान का विशेष श्रृंगार, भोग अर्पण और संध्या आरती संपन्न होगी।

सुबह से लग गया चंद्र ग्रहण का सूतक काल
चंद्र ग्रहण के चलते पीलीभीत में शहर और जिले के सभी मंदिरों के कपाट मंगलवार सुबह से ही बंद हो गए। पूजा अर्चना का सिलसिला भी थम गया। शहर के गांधी स्टेडियम मार्ग के पंचमुखी हनुमान मंदिर, टनकपुर मार्ग के हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अशोक कालोनी के राधा कृष्ण मंदिर के कपाट बंद रहे। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ने बताया कि चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इसके बाद भगवान को स्नान, ध्यान और पूजन के बाद मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed