सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The administrative officer showed defiance, and the SDO has been asked to provide an explanation.

Shahjahanpur News: प्रशासनिक अधिकारी को दिखाए तेवर, एसडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The administrative officer showed defiance, and the SDO has been asked to provide an explanation.
विज्ञापन
तिलहर। संपूर्ण समाधान दिवस में लगातार गैरहाजिर रहने व सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों की नाराजगी बिजली निगम के एसडीओ कैलाश यादव को भारी पड़ गई। आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी के कॉल करने पर तेवर दिखाए। एडीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
Trending Videos

विद्युत निगम के एसडीओ कैलाशनाथ यादव डीएम और एडीएम की मौजूदगी में आयोजित तीन संपूर्ण समाधान दिवसों में लगातार अनुपस्थित रहे। उनके नहीं आने पर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने भी नाराजगी जताई। एसडीएम सदानंद सरोज के अनुसार, 19 दिसंबर को भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने शिकायत की थी कि बिजली बिल और मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसडीओ से फोन पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बात होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनकी शिकायत को डीएम कार्यालय भेज दिया गया। आरोप है कि एसडीएम के संपर्क साधने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, साथ ही अधीनस्थ नहीं होने की बात कही। मामले में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने एसडीओ कैलाशनाथ यादव से स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीओ ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उनके खिलाफ की गईं सभी शिकायतें बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed