फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Billu Warriors team won thanks to Farman's bowling and batting.

Shahjahanpur News: फरमान की गेंदबाजी व बल्लेबाजी के दम पर जीती बिल्लू वॉरियर्स की टीम

Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The Billu Warriors team won thanks to Farman's bowling and batting.
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में बिल्लू वॉरियर्स ने अभय इलेवन की टीम को 14 रन से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के फरमान ने शानदार 51 रन की पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में भी दम दिखाया और चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिल्लू वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 79 रन बनाए। फरमान ने 51 और ओवेस ने 16 रन का योगदान दिया। अभय इलेवन की ओर से निमेश कुमार ने तीन और अंशुमान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभय इलेवन की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। आर्यन सक्सेना ने 26 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बिल्लू वॉरियर्स की ओर से फरमान ने तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहम्मद अदीब ने भी दो विकेट हासिल किए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए फरमान को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed