सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The car was dragged along for a hundred meters, trapped under the truck; the engineer's family narrowly escaped with their lives.

Shahjahanpur News: सौ मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई कार, बाल-बाल बचा इंजीनियर का परिवार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The car was dragged along for a hundred meters, trapped under the truck; the engineer's family narrowly escaped with their lives.
चौक कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल के पास रुद्रपुर से लखनऊ जा रहे इंजीनियर की कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार में पूरा परिवार सवार था। टक्कर के बाद ट्रक चालक कार को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई और किसी के चोट नहीं आई।
Trending Videos

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर अमित कुमार परिवार के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। तभी रास्ते में नेशनल हाईवे पर चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही कार तिरछी होकर ट्रक के सामने आ गई और सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रक चालक के ब्रेक लेने पर कार छिटककर डिवाइडर से टकरा गई। कार में बैठे इंजीनियर अमित कुमार और उनकी पत्नी व बच्चे घबरा गए। सूचना पर अजीजगंज चौकी पर तैनात एसआई मोहसिन अली पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। क्रेन से डिवाइडर में फंसी कार को जैसे-तैसे बाहर निकलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed