सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The construction of the projects is progressing at a snail's pace.

Shahjahanpur News: कछुआ गति से चल रहा परियोजनाओं का निर्माण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The construction of the projects is progressing at a snail's pace.
टाउनहॉल ​​हॉकी मैदान शॉपिंग कांप्लेक्स के स्थान पर लोगों ने कर रखा अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से चल रही परियोजनाओं के निर्माण की धीमी गति लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण के दौरान सड़क तक बिखरी मिट्टी-बजरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहीदद्वार में तारामंडल और बहुमंजिला के निर्माण के दौरान बार-बार पानी की पाइपलाइन लीक होने की वजह से हजारों परिवार जलसंकट से जूझ रहे हैं। वहीं, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य अतिक्रमण नहीं हटने की वजह से अटका हुआ है।
Trending Videos


नगर निगम की ओर से टाउनहॉल क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसमें सबसे पहले सीएम ग्रिड योजना के तहत अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक 400 मीटर से अधिक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण को एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 60 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। इसका निर्माण दिसंबर 2025 में पूरा हो जाना चाहिए था। निर्माण में देरी की वजह से राहगीरों के साथ दुकानदारों को परेशानी हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2026 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
इसी क्रम में ग्रीन रोड का विस्तार सदर चौराहा तक किया जा रहा है। खोदाई का काम पूरा होने के बाद पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस काम में भी अभी गति नहीं आ पाई है। सड़क पर बजरी फैली हुई। किनारे खोदाई होने के कारण सड़क संकुचित हो गई है।
--
अतिक्रमण के चलते शुरू नहीं हुआ व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण
राज्य स्मार्ट सिटी के तहत टाउनहाॅल में हॉकी मैदान के ओवरहेड टैंक के पास व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण होना है। इसका लखनऊ से डिजाइन बनकर आ गया है। चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाना है। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम यहां कांप्लेक्स का निर्माण कराएगा। शहर में पहले बहुमंजिला शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बड़े शहरों में बने शॉपिंग मॉल की तरह सुविधाएं होंगी। पार्किंग के अलावा लिफ्ट की व्यवस्था होगी। काॅमर्शियल कांप्लेक्स में 70 मीटर लंबी और 35 मीटर चौड़ी जगह पर 28 करोड़ रुपये की लागत से बेसमेंट के अलावा चार मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। यहां पर 18 परिवारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इनमें नौ परिवारों ने कांशीराम कॉलोनी में आवास का आवंटन करा रखा है। इन आवासों को इन लोगों ने किराये पर उठा रखा है। नगर निगम ने जांच के बाद नौ परिवारों को नोटिस जारी किए हैं।

--
तारामंडल और बहुमंजिला कार पार्किंग के निर्माण की गति धीमी
शहीद द्वार पर तारामंडल और कार पार्किंग का निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 में शुरू हो गया था। शहीद द्वार परिसर में ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन और विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से काम एक माह से अटका रहा। कई बार पाइप लाइन लीकेज होने से कार्य प्रभावित हुआ। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब 20 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर 2026 तक इन दोनों परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। 20 करोड़ की लागत से एक तरफ तारामंडल और दूसरी तरफ 13 करोड़ की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में बेसमेंट में लिंटर पड़ गया है।
--
टाउनहॉल क्षेत्र में 100 करोड़ की परियोजनाओं पर काम लगभग शुरू हो गया है। एक वर्ष के बाद इस क्षेत्र का नजारा बदला हुआ होगा। जहां भी काम धीमी गति से चल रहा है, वहां निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर काम पूरा किया जाए।

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त

टाउनहॉल हॉकी मैदान शॉपिंग कांप्लेक्स के स्थान पर लोगों ने कर रखा अतिक्रमण। संवाद

टाउनहॉल हॉकी मैदान शॉपिंग कांप्लेक्स के स्थान पर लोगों ने कर रखा अतिक्रमण। संवाद

टाउनहॉल हॉकी मैदान शॉपिंग कांप्लेक्स के स्थान पर लोगों ने कर रखा अतिक्रमण। संवाद

टाउनहॉल हॉकी मैदान शॉपिंग कांप्लेक्स के स्थान पर लोगों ने कर रखा अतिक्रमण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed