सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The witness and his wife were abused on social media.

Shahjahanpur News: गवाह व पत्नी को सोशल मीडिया पर दीं गालियां

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The witness and his wife were abused on social media.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मोहल्ला हुंडालखेल निवासी सुमित गुप्ता आपराधिक व्यक्ति है। उसपर विभिन्न थानों में एक दर्जन से ज्यादा अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मुकदमे में वह सुमित गुप्ता के विरुद्ध गवाह है। इसी रंजिश में सुमित आए दिन गवाही न देने का दबाव बनाता है। गवाही देने पर जान से मार देने की धमकी देता है।
आरोप है कि 20 जनवरी को सुमित गुप्ता ने अपनी फेसबुक आईडी पर उन्हे व उनकी पत्नी व बच्चों समेत फोटो लगाकर गालियां लिखीं। पत्नी के लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए चरित्रहीनता का आरोप लगाया। इस वजह से पत्नी की रोते-रोते तबीयत खराब हो गई। उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि सुमित गुप्ता जिलाबदर अपराधी भी है। उनके व उनके परिवार के साथ कभी भी कोई बड़ी घटना कर सकता है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed