सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves broke into two houses in Gurugram colony and stole valuables worth lakhs of rupees.

Shahjahanpur News: गुरगवां कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into two houses in Gurugram colony and stole valuables worth lakhs of rupees.
विज्ञापन
तिलहर। गुरगवां कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में चोरी की दो घटनाओं से इलाके के लोगाें में दहशत है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos

गुरगवां कॉलोनी की बबिता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 22 जनवरी को नए घर में शिफ्ट होने के लिए कुछ घरेलू सामान रखकर रात में मोहल्ला कच्चा कटरा के पुराने मकान पर चली गईं। शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि चोर मकान से फ्रिज, पंखा, गैस सिलेंडर, चूल्हा समेत अन्य कीमती घरेलू सामान उठा ले गए। चोरों ने सामने स्थित धर्मवीर के मकान को भी निशाना बनाया। वहां का ताला तोड़ कर घरेलू सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर ने भी पुलिस को काफी सामान चोरी हो जाने की तहरीर दी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--
चीनी मिल काॅलोनी में हुई चोरी में मिल कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज

तिलहर। चीनी मिल काॅलोनी में मंगलवार की रात कंप्यूटर ऑपरेटर विकास बाबू शर्मा के आवास के ताले तोड़कर हजारों की नकदी चोरी होने के मामले में हिरासत में लिए गए मिल के कर्मचारी प्रवीन मिश्रा के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विकास बाबू शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे अपने आवास पर जाने पर पता चला कि मोहल्ला बनवारीपुर में रहने वाला मिल कर्मचारी प्रवीन मुख्य गेट के ताले तोड़कर अलमारी से करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर ले गया है। घटना के दौरान मौके पर छूटे सामान से आरोपी की पहचान हुई। पुलिस इस मामले में आरोपी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed