{"_id":"69f0c58810df88b5540dc22f","slug":"two-friends-die-in-tractor-trolley-collision-in-shahjahanpur-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार विकास (21) और विश्वदीप (20) की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। वे शाहजहांपुर से मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे।
विकास और विश्वदीप का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव नारायन निवासी बाइक सवार विकास (21 वर्ष) व उसके दोस्त विश्वदीप (20) की मंगलवार दोपहर पिपरौला गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार, युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
Trending Videos
विकास और विश्वदीप फोटोग्राफी करते थे। दोनों की गहरी दोस्ती थी, इसलिए अधिकतर समय साथ बिताते थे। मंगलवार की सुबह विकास और विश्वदीप शाहजहांपुर आए थे। यहां मोबाइल खरीदा और दोपहर बाद दोनों वापस घर के लिए चल दिए। विकास बाइक चला रहा था। जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला गांव के पास तभी पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल विश्वदीप को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचते ही विश्वदीप ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है।
दो परिवारों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
विकास व उसके दोस्त विश्वदीप की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर सुन दोनों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर किसी की आंख नम है। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शव को देख उनके भाई अनिल बेसुध हो गए। वहीं, विश्वदीप की शादी अभी एक साल पूर्व ही हुई थी। पति की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी कीर्ति का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। विश्वदीप इकलौता बेटा था।
विकास व उसके दोस्त विश्वदीप की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर सुन दोनों के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर किसी की आंख नम है। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शव को देख उनके भाई अनिल बेसुध हो गए। वहीं, विश्वदीप की शादी अभी एक साल पूर्व ही हुई थी। पति की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी कीर्ति का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। विश्वदीप इकलौता बेटा था।
