{"_id":"6a417834cb29c246f701a2a7","slug":"two-groups-clash-over-control-of-arya-samaj-mandir-stone-pelting-ensues-12-injured-shahjahanpur-news-c-4-bly1052-914724-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आर्य समाज मंदिर पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आर्य समाज मंदिर पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव, 12 घायल
विज्ञापन
तिलहर में मारपीट में घायल युवक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। आर्य समाज मंदिर परिसर पर अपने विधिक कब्जे का दावा कर रहे दो पक्ष रविवार सुबह भिड़ गए। आधे घंटे तक बीच सड़क पर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। परिसर में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल लोगों को भी जमकर पीटा गया। मारपीट और पथराव से बरातियों समेत 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। एक पक्ष ने पहले ही हमले की आशंका जताते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था, मगर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
अस्पताल मार्ग पर आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थित महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में शनिवार की रात मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी रमेश सिंह की बेटी जूली की शादी का कार्यक्रम हुआ। बरात बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर से आई थी। तिलहर के दातागंज मोहल्ले के रहने वाले लोकेश आर्य ने बताया कि वह आर्य समाज मंदिर कमेटी के मंत्री हैं। रविवार सुबह विदाई के बाद वह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों के साथ वर पक्ष के लोगों से परिसर खाली कराकर वहां ताला डालने गए थे।
तभी गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव सिमरिया सहसपुर निवासी शिवराम सिंह भी अपने साथी विजयपाल यादव समेत कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए।लोकेश आर्य का आरोप है कि उन सभी ने उनके और उनके साथियों पर हमला कर दिया। बरातियों में भगदड़ मच गई। हमलावरों ने बरातियों को भी पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से बरातियों को गिरा-गिराकर पीटा गया। इस दौरान बीच सड़क पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके।
विज्ञापन
मुख्य मार्ग होने के कारण अफरातफरी मच गई। मारपीट में कन्या पक्ष के गढ़िया रंगीन के गांव उमरसड़ निवासी नन्हे सिंह, मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी अनुज कुमार सिंह तोमर, उनकी पत्नी मालती तोमर, सोनी सिंह को काफी चाेटें आईं। उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आठ अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। विवाद में मालती तोमर का सोने का एक झाला और सोनी सिंह के सोने के दोनों कुंडल गिर गए।
-- -- -- -- -- --
लोकेश पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
लोकेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बताया कि मारपीट के आरोपी शिवराम और विजय पाल को संस्था से कई वर्ष पहले विधिक प्रक्रिया के तहत निष्कासित किया जा चुका है। इसी रंजिश में शिवराम सिंह अपने पुत्र विवेक सिंह, आलोक सिंह और प्रतीक सिंह, विजयपाल यादव समेत 15-20 लोगों को लेकर जबरन आर्य समाज परिसर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। वह परिसर के अंदर भागे तो हमलावर बरात में आए लोगों को पीटने लगे। उन्होंने पूर्व में सीओ, इंस्पेक्टर और एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्य समाज परिसर में बरात रुकने की जानकारी देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी, लेकिन पुलिस बल तैनात नहीं किया गया।
-- -- -- -
दूसरे पक्ष का आरोप-पुलिस ने नहीं ली तहरीर
दूसरे पक्ष के शिवराम सिंह का दावा है कि वह आर्य समाज मंदिर कमेटी के मंत्री हैं। मंदिर व विद्यालय आदि की वह ही देखरेख करते हैं। रविवार को वह अपने साथियों के साथ मंदिर में हवन करने के लिए गए थे। वहां पर लोकेश अपने साथियों के साथ मौजूद थे। लोकेश पक्ष ने उनके व उनके साथियों के साथ मारपीट की। इसमें उनके कई साथी भी घायल हुए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि थाने जाने पर पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इन्कार कर दिया।
-- -- -- -
इंस्पेक्टर ने नहीं सुनी बात
लोकेश आर्य ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है।
000
लोकेश आर्य ने गत बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र देकर बरात आने पर दूसरे पक्ष द्वारा बवाल किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा मांगी थी। उनका प्रार्थना पत्र सीओ को भेजकर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कराने के लिए कहा था।
-जीत सिंह राय, एसडीएम, तिलहर
-- -
एसडीएम का पत्र मिला था। हमने प्रभारी निरीक्षक को मौखिक रूप से सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। मामले में सीसी फुटेज और अन्य साक्ष्य के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
-इशिका सिंह, सीओ तिलहर
--
क्षेत्राधिकारी की तरफ से हमें कोई जानकारी नहीं दी गई। यदि सूचना आती तो वहां पुलिस बल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराते।
-प्रिंस शर्मा, थाना प्रभारी